- दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम रूआंबांधा बस्ती, उतई, अंजोरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसम्पर्क जारी
- मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ के 11 सीटों में खिलेगा कमल
द सीजी न्यूज
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में आज साजा के विधायक ईश्वर साहू ने सघन जनसम्पर्क कर सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से मुलाकात की और मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर एक बार फिर विजय बघेल को सांसद व मोदी को प्रधान मंत्री बनाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। नए भारत की रूपरेखा है। यह देशसेवा का रोड मैप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की गारंटी है। चर्चा के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों को भाजपा का संकल्प पत्र वितरित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मत करने का आग्रह किया। दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तीन माह की सरकार ने लगातार जनहित में निर्णय लेकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत, दो वर्ष का बकाया बोनस प्रदान करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। देश और प्रदेश की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, रोहित साहू, शैलेन्द्र शेंडे, राजू जंघेल, दशरथ साहू, नवीन पवार, अजीत चौधरी, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, साजा मनोहर साहू, सोनू राम सिंग, तुलाराम साहू, विक्की सोनी, नरेन्द्र निर्मलकर, विष्णुदत्त शर्मा, बाबू राम, प्रवीण राजपूत, राजेश जैन, पवन सिन्हा, राकेश त्रिपाठी, संतोष, गोपाल, पप्पू यादव, संजीत यादव, दूध नाथ यादव, सीमा सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


