Breaking News

पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी

सीजी न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित होने के बाद सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। राजेंद्र ने कहा कि जिन छात्रों के परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आए हैं, उन्हें मायूस या हतोत्साहित नहीं होना है। आगे और अवसर मिलेंगे। सभी छात्र खूब मेहनत करें और छत्तीसगढ़ राज्य व देश का नाम रौशन करें। राजेंद्र ने कहा कि संतोष की बात है कि मेरिट लिस्ट में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के काफी छात्रों के नाम शामिल हैं।

राजेंद्र ने आज मेरिट में आने वाले रिसाली नगर निगम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल के होनहार अमृतांश 12वी साइंस 90.4% आशीष नगर रिसाली, पूर्णिमा यादव 12 वीं कॉमर्स 81.2% श्याम नगर रिसाली, पुष्पांजलि प्रजापति 10 वीं 92.5 स्टेशन मरोदा, रितिका सिंह 10 वी 93.16 उमरपोटी, तान्या साहू 10 वीं 91.6% नेवई भाठा के निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेन्द्र साहू के साथ महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के शिक्षा, खेलकूद व युवा कल्याण विभाग के प्रभारी सनीर साहू, पार्षद अनिल देशमुख, महापौर परिषद की सदस्य सोनिया देवांगन, राकेश सिन्हा मौजूद रहे।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!