Breaking News

“बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी” ने जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीनें : छात्रों को पढ़ाई में मदद का ऐलान भी किया

  • ईद मिलन व सालाना कार्यक्रम में स्कूली छात्रों की फीस देने किया ऐलान

द सीजी न्यूज

भिलाई में इकरा बैतुलमाल कमेटी के सालाना ईद मिलन कार्यक्रम में इस वर्ष 254 स्कूली व तकनीकी छात्र – छात्राओं को फीस की मदद देने का ऐलान किया गया। इस साल सर्व समाज के लिए पैथोलॉजी लैब कलैक्शन सेंटर खोलने की घोषणा भी की गई, जिससे निम्न दरों पर लोगों को पैथालाजी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मंजर हसन के तिलावत ए कुरान से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आरए सिद्दीकी ने बैतुलमाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर और ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भिलाई के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसए रिज़वी ने बैतुलमाल कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे ही काम करने की प्रेरणा दी।

डॉ एसए रिज़वी ने महिलाओं को समूह में रोजगार की ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की बात कही। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ ईएनटी चिकित्सक एसएम इकबाल ने पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर खोले जाने पर प्रसन्नता जताई और इस कार्य में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। बैतुलमाल के कार्यों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जमील अहमद ने शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि जाहिद अली ने भी कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की। बैतुलमाल कमेटी के अध्यक्ष हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कमेटी के  कार्यों को विस्तार से बताया। जनरल सेक्रेटरी एम. अरमान बेग ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्रिसेंट पब्लिक स्कूल और आइडियल पब्लिक स्कूल के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस में 50 प्रतिशत तक छूट देने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम निदेशक अलीम सिद्दीकी ने कमेटी के कार्य करने की शैली को विस्तार से बताया और इस कार्य में सहयोग करने के लिए दानदाताओं और कमेटी के कार्यकर्ताओं की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने हाजी अब्दुल हफीज़, अब्दुल जाकिर खान, उपाध्यक्ष एम आसिम बेग सह सचिव सैय्यद आतिफ अली, कोषाध्यक्ष हाजी आबिद अंसारी, उपकोषाध्यक्ष जाहिद इमरान, वरिष्ठ पदाधिकारीगण व विशिष्ट सदस्य एमआई खान, अशरफुल्लाह खान, मो अवध, इमरान बेग, मो. मेराज, मो. शकील, हाजी फजल हक, सैय्यद हुसैन बाबा, हाजी शाहिद खान, शेख मुख्तार, शमशुल हुदा, हाजी मुमताज अली, मुहम्मद जावेद, मो .गौरी, रहीम खान, नदीम खान, सलमान बेग, साहिल अहमद, फैजान हसन, ज़मीर बाबू का योगदान रहा।

कार्यक्रम में जामा मस्जिद सैक्टर 6 भिलाई के  इमाम हाफिज इकबाल अंजुम, सैय्यद अनवार अली पदाधिकारी मस्जिद जोन 2, खुर्सीपार, रफी भाई अशरफी मस्जिद जोन 3 खुर्सीपार, इमाम रिसाली हाफिज़ जमील, सदर रूआबांधा मस्जिद, जामा मस्जिद कमेटी से तहूर पवार, वजी अहमद व  शहर के अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण एजाज नवाब, नवेद इमरान शेख नदीम, यासीन भाई, रज़ा सिद्दीकी, एडवोकेट अजहर, जाकिर भाई, जफर जावेद, मुबारक अली, रफीक आदि  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी लोगों को मीठी सेवई खिलाई गई।

बैतुलमाल कमेटी पिछले 32 सालों से अनाथ बेसहारा, विधवा और जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। जरूरतमंदों को बीमारी में दवाई की मदद, लावारिस व अति गरीब लोगों की मय्यत, कफन-दफन, गरीब लड़कियों की शादी में मदद, राशन किट वितरण के साथ ही जरूरतमंदों स्कूली छात्रों को शिक्षा में लगातार मदद की जा रही है। कमेटी ने बीते वर्षों में 1548 छात्रों को शिक्षा हासिल करने में मदद दी है। सैकड़ों जरूरतमंदों को हाथठेला व सिलाई मशीनें रोजगार के लिए उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!