- वीरे ग्रुप दुर्ग द्वारा की गई ठंडे मीठे जल की शबील सेवा
द सीजी न्यूज
दुर्ग। सिखों के 5 वें गुरु श्री अर्जनदेव महाराज जी के शहीदी पर्व पर पटेल चौक दुर्ग में 22 मई 2024 को ठंडे मीठे जल की शबील लगाकर आम जनता को शरबत वितरण किया गया। तेज धूप में शबील पिलाकर सेवा की गई। इस अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई समाज की एकता का उदाहरण पेश करते हुए वीरे ग्रुप दुर्ग के युवाओं द्वारा शरबत वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरे ग्रुप के सिमरणजीत सिंग, करण सागर, तरणदीप सिंग, मलकीत सिंग, अमन सागर, हरदीप गिल, अनुराग ठाकुर, पूजन जोहल, सचलीन भाटिया, रौनक सचदेव, गुरलीन सिंग, अनमोल लाम्बा, रमन रेहल, मारूफ आलम, राजा चौहान, गौरव कामले, हर्ष विर्दी, प्रिंस उब्बी, अंशुल, वैभव, सन्नी, करण, गगन, अब्बास व अन्य युवाओं ने हजारों युवाओं को शबील पिलाकर सेवा की।
उन्होंने बताया कि पूरे देश मे 40 दिनों तक सभी गुरूद्वारों में पाठ कर गुरु अर्जन देव महाराज जी की शहादत को याद कर उनके लिए प्रार्थना की जाती है। साथ ही चने और शबील के प्रसाद का वितरण कर आम लोगों की सेवा की जाती हैं। वीरे ग्रुप दुर्ग द्वारा हर हफ्ते दुर्ग शहर के हर चौक में सेवा की जाएगी, ताकि आम जनता को कड़क धूप मे राहत मिल सके। इसी तरह पूर्व में मालवीय नगर चौक दुर्ग में भी शबील सेवा की गई थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

