- ओडिशा में भाजपा सरकार बनाने दुर्ग के भाजपाई कर रहे हैं जनसंपर्क
द सीजी न्यूज
दुर्ग। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग के भाजपा नेताओं ने विधायक गजेंद्र यादव के साथ धुंआधार प्रचार किया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बाइक रैली व जनसंपर्क किया गया। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन की जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।
चुनाव प्रचार करते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए ओडिशा का हर नागरिक भाजपा को जिताकर परिवर्तन लाने संकल्पित है। इससे विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। पटनायक सरकार ओडिशा की जनता का नहीं, बल्कि अपना विकास करती है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में खुशहाल जनजीवन, समृद्ध किसान और सशक्त होती हुई महिलाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ओडिशा की जनता से एकजुट होकर राज्य में भाजपा सरकार बनाने का आव्हान किया।
ओडिशा में चुनाव प्रचार करने विधायक गजेंद्र यादव के साथ दुर्ग विधानसभा से 50 से अधिक कार्यकर्ताओ का दल ओडिशा प्रवास पर है। दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ता पुरी और ढेकानाल लोकसभा प्रत्याशी रूद्र नारायण पाणी व विधानसभा प्रत्याशी रीना रॉय के क्षेत्र में मतदाताओं से मिले और ओडिशा में पटनायक सरकार को बदलने और भाजपा सरकार बनाने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान दुर्ग से काशीराम कोसरे, दिनेश नलोडे, किशोर अहिरवार, अतुल पहाड़े, नवीन साहू, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, अजय कन्नौजिया, करन साहू, तपन मलिक, कौशल साहू, लीलाधर पाल, अभिषेक टंडन, गोलू सोनी, गगन तिवारी, महेश सार्वा, उमेश यादव, दादू यादव, बंटी चौहान, शुभम साहू, बंटी राजपूत, संदीप भाटिया, लालू भुवाल, जयराज यादव, उमेश गोस्वामी शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


