Breaking News

लापरवाही से तालाब खोदाई के विरोध में नागरिकों ने दिया धरना : लोग बोले – निस्तारी करने पर डूबने का खतरा

  • नगर पंचायत उतई के कांग्रेस-भाजपा पार्षद बर्बादी के लिए दोषी, मिलीभगत कर पास कर लिया प्रस्ताव
  • तालाब के किनारे गौठान के प्रस्ताव का भी मोहल्लेवासी कर रहे विरोध

द सीजी न्यूज

उतई। नगर पंचायत उतई के प्रमुख शीतला तालाब की दलदल निकालने और सौंदर्यीकरण के बहाने नगर पंचायत उतई द्वारा भारत माला योजना के ठेकेदार को तालाब की खोदाई के लिए दे दिया गया। तालाब की व्यवस्थित खोदाई करने की बजाय मनमाने तरीके से अनेक स्थानों पर गहरे और खतरनका खाईनुमा गढ्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे तालाब में निस्तारी करने वालों की जान को हमेशा खतरा बना रहेगा। यहां डूबने से कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। नगर पंचायत उतई की कांग्रेस सरकार के साथ भाजपाई पार्षदों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

तालाब के किनारे में खोदाई की मिट्टी पाटकर गौठान बनाया गया है। तालाब में निस्तारी करने वाले सैकड़ों मोहल्लेवासियों ने एकत्रित होकर नगर पंचायत का घेराव कर दिया। उनकी मांग है कि गौठान न बनाया जाय। गौठान के लिए पाटी गई मिट्टी को तालाब के गहरे खोदे गए हिस्सों में पाटने का काम किया जाना चाहिए।

बुधवार को नगर के मुख्य बाजार चौक चौराहे पर आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन के दौरान नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे नागरिकों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात करने का प्रयास किया लेकिन वे कार्यालय में मौजूद नहीं थे। नगर पंचायत के इंजीनियर ने देर शाम ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों को लेकर तालाब का निरीक्षण किया गया और उसका सुधार कार्य प्रारंभ कराया गया। तालाब की हालत में सुधार न होने पर बुधवार को दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!