- 6 स्थानों पर एलइडी की व्यवस्था की गई है
द सीजी न्यूज
दुर्ग / लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना की पल-पल की जानकारी देने के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई व रिसाली, भिलाई-3 चरोदा में 6 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग की रिटर्निंग अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्तों द्वारा चौक चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इनके माध्यम से मतगणना के रुझानों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
भिलाई निगम क्षेत्र में नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक और सुपेला चौक पर, दुर्ग नगर निगम में में दुर्ग हटरी बाजार और पटेल चौक पर, रिसाली नगर निगम में शहीद रजनीकांत स्मारक स्थल रिसाली और प्रतीक्षा बस स्टैण्ड भिलाई चरोदा में एलईडी लगाई जाएगी। लोकसभा निवार्चन की मतगणना मंगलवार को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई स्थित मतगणना केन्द्र में होगी, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभावार मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के परिणाम पूर्ण पारदर्शिता से मतदाताओं को दिखाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दुर्ग, भिलाई, रिसाली और भिलाई -3 चरोदा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी के माध्यम से ऑनलाईन मतगणना परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
