द सीजी न्यूज
हज 2024 पर जाने वाले छत्तीसगढ़ के हजयात्री आज शाम मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हो गए। सउदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SV3629 से छत्तीसगढ़ राज्य के 362 हाजियों का जत्था हज के लिए रवाना हुआ। इनमें 190 पुरुष व 172 महिला हज यात्री शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की रिपोर्टिंग हज हाउस में कराई गई। 5 जून को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। 6 जून को सुबह 10 बजे विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई।
मुंबई एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों के सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव डा. साजिद अहमद फारुकी, हज कमेटी के सदस्य मोहम्मद इमरान, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, मौलाना कारी अशफाक अहमद अंजुम, शमीम अख्तर, व अन्य सदस्यगण, राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, मोहम्मद हुसैन, राजिक अमजद व अन्य द्वारा किया गया।
*इस अवसर पर विशेष रूप से शिव सिंह ठाकुर, सैयद अकबर बख्शी, अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।*
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

