द सीजी न्यूज
दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने गत दिवस केंद्रीय जेल के पास क्रिश्चयन कब्रिस्तान से मालवीय नगर चौक तक एक करोड़ की लागत से बन रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। हर साल गौरव पथ में बरसाती पानी भरने की समस्या रही है। पानी निकासी न होने के कारण महापौर के निर्देश पर नाला निर्माण किया जा रहा है। इसे मालवीय नगर से गुजर रहे शंकर नाला से जोड़ा जा रहा है। इससे बारिश के पानी का बहाव बेहतर हो सकेगा।
महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। पानी का बहाव ठीक रखने नाली के स्लोप पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने ठेकेदार से कहा कि निर्माण सामग्री व काम में लगी मशीनों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जाए। निर्माण सामग्री व मशीनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से रखने कहा गया।
निरीक्षण के दौरान वित्त विभाग के प्रभारी दीपक साहू, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद भास्कर कुंडले, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम के अलावा उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने ठेकेदार से साफ कहा कि गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और निर्माण कार्य को तय सीमा के अंदर पूरा किया जाना चाहिए। भ्रमण के दौरान महापौर ने सड़क किनारे रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
