द सीजी न्यूज
दुर्ग। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी पहुँचे और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
गजेंद्र ने कहा कि रक्तदान जीवन-रक्षक है, जिससे हम दूसरों की मदद करते हैं। यह मानव सेवा का प्रतीक है। हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रक्त की आपूर्ति लगातार होने के लिए इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।
सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू ने बताया कि रक्तदान करना शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है और दान किये हुए रक्त से हम किसी को जीवनदान भी देते है। ब्लड बैंक के त्रिपेश शर्मा ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर दुर्ग – भिलाई के 26 सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों सहित कुल 171 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र ने बार बार रक्तदान करने वाले व्यक्तियों और रक्तदान कार्यक्रम कराने वाले संस्थाओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रबंधन व नर्सिंग स्टॉफ ने विधायक को रक्तदान कर समाज में अच्छा संदेश देने और जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनायें दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

