Breaking News

आरटीई के तहत एडमिशन कराने फर्जीवाड़ा : दर्ज कराई जाएगी एफआईआर : जिला शिक्षा अधिकारी ने एसपी को प्रेषित किये दस्तावेज

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 हेतु एडमिशन में हुई गड़बड़ी की जांच कराई गई। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित पालकों क्रमशः भुनेश्वर कुमार निनान्वे और  बनारसी साहनी के विरूद्ध प्रथम प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक को दस्तावेज प्रेषित कर दिये गए हैं।

उक्त पालकों द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर आर.टी.ई. के तहत अपने बच्चे का प्रवेश कराने एक से अधिक आवेदन किया गया है। सभी आवेदनों में आधार नंबर एक समान है लेकिन पता अलग-अलग है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पालकों/आवेदकों द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!