- निरीक्षण के दौरान,क्वालिटी बेहतर रखने दिये सख्त निर्देश
द सीजी न्यूज
दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज गिरधारी नगर वार्ड 9 में पुलिया से आर्या ब्यूटी पार्लर तक सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। महापौर ने भाजपा कार्यालय के पास सड़क डामरीकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ रोड पर पानी का जमाव न होने देने के लिए स्लोप मेंटेन करने पर विशेष ध्यान दें। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी मेंबर संजय कोहले, दीपक साहू, वार्ड पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, भास्कर कुंडले, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता विकास दमाहे व ठेकेदार मौजूद थे। वार्ड में 6.50 लाख की लागत से करीब 250 मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

