Breaking News

महिला संगठनों ने उठाई आवाज – बलात्कारियों को फांसी दो

  • शहर की विभिन्न महिला संगठनों ने ग्लोब चौक पर किया प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

भिलाई। कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शहर की विभिन्न महिला संगठनों ने ग्लोब चौक सेंट्रल एवेन्यू पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की।

अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, नया सवेरा, महिला जागृति, बौद्ध समाज, बीबी फातिमा जोहरा कमेटी, बामसेफ (शैडो) भिलाई नगर, महिला सशक्तिकरण संघ जिला दुर्ग और महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति भिलाई–दुर्ग की पदाधिकारियों व सदस्यों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो खूब सुनाई देता है लेकिन ये नारा तब तक सार्थक नहीं हो सकता, जब तक बेटियों की सुरक्षा कर उनको बचाया नहीं जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि न सिर्फ कोलकाता, बल्कि देश में हर जगह बेटियों के साथ अमानवीय हरकतें हो रही हैं। रेप के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए, जिससे न्याय की मिसाल कायम हो। प्रदर्शन के दौरान अल मदद से अंजुम अली अध्यक्ष, सचिव कौसर खान, डॉ. अमरीन, डॉ. माहीन, आयशा सिद्दीकी, शिफा सिद्दीकी फार्मासिस्ट, शाहीन खान, कैसर इकबाल, रुबीना, फरहीन, आयशा आलम, जुल्फी, उज्मा, रिदा, शमीम अशरफी, रुखसाना, सुल्ताना, सायरा बानो,बीबी फातिमा ज़ोहरा कमेटी से कौसर, नया सवेरा से मौसमी टंडन,बामसेफ (शैडो) भिलाई नगर से नादिया, बौद्ध संगठन से जयश्री बौद्ध, डा. सरोज बौद्ध,लीना वैद्य, पुनम ढोके,शालू दामले,ज्योत्स्ना मेश्राम, कुसुम गजभिए और उज्जवला लव्हाले सहित विभिन्न महिलाओं की भागीदारी रही।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!