- खाद्य विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों और मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अगस्त माह में त्यौहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों व मिठाई दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। संदेह के आधार पर मेसर्स तृप्ति मिठाई दुर्ग से बूंदी लड्डू व गुलाब जामुन, जलाराम मिष्ठान भंडार दुर्ग से सुपर पेड़ा, जलाराम स्वीट्स कैलाश नगर भिलाई से खोवा, संगम स्वीट्स स्मृति नगर भिलाई से मिनी पेड़ा, न्यू सम्राट मिष्ठान भंडार उतई से छेना टोस्ट, खेदामारा से बेसन लड्डू, सुमन स्वीट्स एवं डेली नीड्स धमधा से पेड़ा और सौंठ लड्डू का सैंपल लिया गया। इसे परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यादव मिष्ठान एवं भोजनालय जामगांव आर के निरीक्षण के दौरान पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, जल परीक्षण रिपोर्ट, फास्टेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आदि मौके पर नहीं पाए गए। न्यू सम्राट मिष्ठान भंडार के मामले में भी यही स्थिति रही। दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इंदौर सेव भंडार सिकोलाभाटा दुर्ग पर खारी अमानक पाए जाने पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


