Breaking News

महापौर-आयुक्त ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया : बाढ़ पीड़ितों से मिले : अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त रखने दिये निर्देश

  • निगम टीम लगातार कर रही है बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की निगरानी, बाढ़ के पानी में फंसे 15 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शिवनाथ नदी के उफनने के बाद से नगर निगम की टीम द्वारा आज सुबह से लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलगांव नाले के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे कुछ लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिलते ही महापौर और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। यहां फंसे हुए 15 लोगों को रेस्क्यू कर नगर निगम की टीम द्वारा बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

महापौर ने शिवनाथ नदी के किनारे पुलगांव राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ितों से भी चर्चा की। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि सुबह नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घरों में पानी घुसने लगा। डुबान क्षेत्र के लोगों को यादव समाज द्वारा संचालित यादव भवन में ठहराया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा लगातार उनके ठहरने और भोजन व नाश्ते की  व्यवस्था कराई गई है।

इस दौरान एमआईसी मेंबर दीपक साहू, जमुना साहू, मनदीप सिंह भाटिया, सत्यवती वर्मा, ज्ञानदास बंजारे, निर्मला साहू, नजहत परवीन, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे सहित निगम का अमला मौजूद रहा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!