द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोला में विधायक ललित चंद्राकर ने नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। झोला में पुराने श्मशान घाट से पंचायत कछार तक 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, मुख्यमंत्री अधोसरचना एवं उन्नयन प्राधिकरण मद से शिवाजी चौक के पास डोम शेड निर्माण लागत राशि 14 लाख रुपये, मंडी समिति से शिवाजी स्थल पर मंच निर्माण कार्य लागत राशि 6.37 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी गई। विधायक ने कहा कि कुछ दिनों में सभी विकास कार्य पूरे हो जाएंगे और इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सरकार बने मात्र 9 महीने ही हुए हैं और इतने कम समय में हमने झोला गांव के लिए 26.37लाख रुपये की सौगात दी है। झोला के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। प्रदेश में विष्णु देव साय जी की डबल इंजन की सरकार है और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है। सरकार बनते ही घोषणा पत्र के बड़े-बड़े वादे को कम समय में पूर्ण किया है। आने वाले 5 सालों में आपके गांव का यह चहुंमुखी विकास करेंगे और झोला गांव कोआदर्श गांव बनाएंगे। 2047 तक भारत को विकसित भारत की श्रेणी में लाएंगे।
विधायक ललित चंद्राकर ने बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से मिलकर कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जनपद सदस्य हेमकुमारी देशमुख, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, सरपंच धीरपाल देशलहरे, उपसरपंच जीवन सिंह, जनपद सदस्य भूपेंद्र बेलचंदन, भगत यादव, महासिंह धनकर, पवन सिन्हा, चंद्रप्रकाश बेलचंदन, दुर्वित अमृत अश्विनी अमृत परशु पटेल माधव निषाद तोरण देशमुख उत्तरा देशमुख सुरेंद्र देशमुख टामन अमृत युवराज देशमुख देव सिंह ठाकुर विनय ठाकुर टिकेश्वर दिल्लीवार साहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
