Breaking News

राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर विधायक ललित चंद्राकर को बधाई देने लगा तांता

  • भाजपा कार्यकर्ताओं समेत नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात कर नए दायित्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का ओहदा मिलने पर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नियुक्ति के बाद से ललित चंद्राकर के समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने उन्हें बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

क्षेत्र के नागरिकोंं सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाज के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई मंडल, रिसाली मंडल, अंजोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!