- हल्बा आदिवासी समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा है कि हल्बा-हल्बी समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी हैं। इस तरह यह समाज मातृ शक्ति का अनुयायी समाज है। हल्बा समाज अत्यंत प्राचीन एवं विस्तृत समाज है।
ललित चंद्राकर आज रिसाली आशीष नगर शक्ति भवन में हल्बा आदिवासी समाज द्वारा आयोजित शिक्षक शिक्षिका प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चन्द्राकर, वार्ड पार्षद मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शिंदे, महामंत्री राजू जंघेल, संस्था के अध्यक्ष मंथीर राम खलेंद्र सी .एल. ठाकुर, निर्भय राम रावटे, अर्जुन सिंह तारम व समस्त समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि माता और पिता अपने बच्चों को संस्कार देते हैं। लेकिन गुरु सभी को अपने बच्चों के समान मानकर ज्ञान देते हैं। गुरु और शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। एक व्यक्ति के जीवन में गुरु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। गुरु के ज्ञान और संस्कार के आधार पर ही उसका शिष्य ज्ञानी बनता है
चंद्राकर ने बच्चों को खूब पढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि आप सब खूब पढ़ो और आगे बढ़ो। शिक्षा के माध्यम से जीवन में हर समस्या का हल मिल सकता है अपने अपने जीवन में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर सफलता हासिल करने पर परिवार के साथ-साथ समाज और देश का नाम रोशन होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

