Breaking News

ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर, एसपी ने अफसरों को दिये सख्त निर्देश

  • आम नागरिक कर सकते हैं ’एम परिवहन ऐप’ के माध्यम से शिकायत
  • दुर्घटना से बचने दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने दिए निर्देश
  • कलेक्टर, एसपी ने आम नागरिकों से की अपील, यातायात नियमों का पालन और सुरक्षा उपकरणों का करें उपयोग

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय करने कहा। कलेक्टर ने जनवरी 2024 से सितम्बर 2024 तक हुई दुर्घटनाओं की रोड, थाना और सड़कवार रिर्पाेट्स की गहन समीक्षा की। चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की। कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गए। विशेष रूप से सड़कों से अवैध कब्जे हटाना, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, रोड मार्किंग व गति नियंत्रक बोर्ड लगाने के कार्य किये जाएंगे। कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यातायात जागरूकता बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना से बचने के लिए दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लेफ्ट टर्न फ्री लगाने और डिवाईडर लगाने कहा। यातायात नियमों की पूरी जानकारी न होने के कारण लोग कही से भी टर्न हो जाते है जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता लाने कहा गया। उन्होंने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने कहा। उन्होंने सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले पॉइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप बनाने  कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

डी.एस.पी. यातायात सतीश ठाकुर ने बताया कि जनवरी माह की अपेक्षा लगातार दुर्घटनाओं में कमी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार माह जनवरी 2024 से सितम्बर 2024 तक घटित मृत्युजन्य सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण किया गया, जिसमें सबसे अधिक बिना हेलमेट पहने वाहन चलाना और शराब का सेवन किया जाना पाया गया।

उन्होंने बताया कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट्स को कम करने कोशिश लगातार जारी है। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग को नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में डिवाईडर का निर्माण कराने और समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने, बारिश के कारण शिवनाथ नदी पुल के दोनों किनारे में एकत्रित रेती, गिट्टी, मिट्टी की सफाई करने और पुलगांव नाला पुल पर बने क्षतिग्रस्त क्रास बैरियर का मरम्मत करने कहा गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी को नेहरू नगर ब्रिज से पंथी चौक तक रोड चौड़ीकरण कर डिवाईडर निर्माण व लाईट की व्यवस्था, सुपेला अंडरब्रिज के पास गैरेज रोड में जे.पी. चौक के दोनों ओर 100-100 तक डिवाईडर व रोटरी निर्माण कराने, चाईना मार्केट को बोरिया गेट से अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु उपयुक्त जगह चिन्हांकित करने कहा गया।

ट्रेफिक पुलिस के माध्यम से ’एम परिवहन एप’ प्रारंभ किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के माध्यम से यातायात नियमों का पालन न करने वालो का फोटो/वीडियो शेयर किया जा सकता है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक और डीएसपी ने एम परिवहन एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने की अपील की है।

बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, नगर निगम भिलाई के प्रभारी आयुक्त व अपर कलेक्टर बजरंग दुबे, नगर निगम रिसाली मोनिका वर्मा, नगर निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर, नगर निगम भिलाई चरौदा दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम लवकेश ध्रुव, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, आरटीओ अधिकारी एस. एल. लकड़ा सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!