Breaking News

अल लजीज बिरयानी में साफ सफाई नहीं : वेज बिरयानी में मिली इल्लियां : खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / मेसर्स अल लजीज बिरयानी सुपेला भिलाई के ग्राहक की शिकायत पर आज एसडीएम भिलाई की टीम द्वारा आज होटल के किचन और स्टोर की जांच की गई। बताया गया कि एक ग्राहक द्वारा ऑनलाईन वेज बिरयानी का आर्डर दिया गया था। आर्डर सप्लाई होने पर खाना खाते समय वेज बिरयानी में कीडे़ व इल्ली मिलने के बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत की।

20 नवम्बर 2024 खाद्य सुरक्षा विभाग और अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई की टीम द्वारा मेसर्स अल लजीज बिरयानी का औचक निरीक्षण/जांच किया गया। टीम द्वारा फर्म के किचन और स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया। किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ तैयार करने और भण्डार किया जाना पाया गया।

जांच के दौरान फर्म में कार्यरत कर्मचारी उचित पोशाक, एप्रॉन, ग्लब्स, हेड कैप नहींं लगाए थे। खाद्य व अखाद्य सामग्री एक साथ रखा गया था। फर्म में उचित साफ-सफाई नहीं पाई गई। यहां रखे मैदा में कीड़े पाए गए। इस मैदा का सैंपल लिया गया है। शेष मैदा को नष्ट कराया गया।  मैदे के सैंपल को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!