द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। जनपद पंचायत छुरिया में 29 नवम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक रोजगार एसवी राजोरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद और टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेड़ेसरा जिला राजनांदगांव द्वारा कस्टमर सपोर्ट असिस्टेंट के 200 पद पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
