द सीजी न्यूज
दुर्ग / प्रदेश में साय सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आज पहले दिन डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इंदिरा मार्केट में झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। इस दौरान विधायकगण गजेंद्र यादव, ललित चन्द्राकर, ईश्वर साहू मौजूद रहे।
स्वच्छता रैली इदिरा मार्केट चौक से गुजरकर कुआँ चौक होते हुए इदिरा मार्केट पार्किंग पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल इंदिरा मार्केट में उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद शिवेंद्र परिहार, काशीराम कोसरे, मनीष साहू, अजीत वैध, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, दिनेश देवांगन, अलका बाघमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्वच्छता रैली में नगर निगम के सफाई कर्मियों और सामाजिक संगठन के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता रैली के जरिए संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरुक किया और स्वास्थ्य के लिए सजग रहने की अपील की गई। उपस्थित जनों ने कहा कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, श्याम शर्मा, कुणाल, राहुल, विश्वनाथ पानीग्राही के अलावा सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
