द सीजी न्यूज
दुर्ग / राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कौशिकी 2024 अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए चर्चा का केंद्र बना। इस कार्यक्रम का आयोजन भरतनाट्यम नृत्य शिरोमणी खुशी जैन और कत्थक सिंगरमणि डॉ. चंदन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल और डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में एस. ममता राव, अंकिता सोनी, स्वाति मानकर और भारती शामिल थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों और आयोजकों का सहयोग सराहनीय रहा। प्रमुख सहयोगियों में मदरसा बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, गौरव उमरे, डॉ. तनिष्क जैन, श्रेयस सिंघई, स्नेहा सोनी, सुमन महतो, तृष्णा, कुहू, सीमा भाटिया, जयंतिक राव, नंदिनी कुमारी, गरिमा सिंह, नंदिका, गुंजन महतो, कुणाल देवांगन, सान्वी अग्रवाल, ऋषिका थिटे, गौरव तुर्काने और रश्मि किरण लकड़ा शामिल हैं। कौशिकी 2024 ने न केवल बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया बल्कि दर्शकों को भी भारतीय नृत्य कला की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया।
गौरतलब है कि भरतनाट्यम की ख्यात कलाकार खुशी जैन पिछले 25 वर्षों से नृत्य की साधना कर रही हैं और 12 वर्षों से प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय और साइंस कॉलेज में शिक्षिका के रूप में भी कार्य किया है और वर्तमान में दूरदर्शन रायपुर में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। जबकि, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति के नर्तक कत्थक के विद्वान डॉ. चंदन सिंह ने खैरागढ़ से अपनी शिक्षा पूर्ण की है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति दी है। उन्हें सिंगरमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया है। डॉ. सिंह ने अपने नृत्य प्रशिक्षण से अनेक शिष्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
