Breaking News

मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

  • मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कलेक्टर से दुर्घटना की ली जानकारी : प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया। साय ने कहा कि इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर बिलासपुर जिला कलेक्टर से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि  रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके परिजनों को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Check Also

वार्ड आरक्षण से प्रभावित पार्षदों को संगठन में मिले अहम जिम्मेदारी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र  THE CG NEWS भिलाई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!