Breaking News

जल संचय करने अपने-अपने घरों में सोख्ता बनाएं ग्रामीण – विधायक चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गांव-गांव में पानी बचाने रिचार्ज पिट सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज ग्राम कातरो में जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से बने रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर व हितग्राहियों के घरों में बनाए गए रिचार्ज पिट (सोख्ता) का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, प्रभाव और उपयोगिता का अवलोकन किया।
विधायक चंद्राकर ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ रचनात्मक चर्चा कर जल संरक्षण के प्रति जनजागरण को और मजबूत करने की अपील की। विधायक ललित चंद्राकर ने जन समुदाय से अपने घर पर सोखता निर्माण करने की अपील की, ताकि, वर्षा के जल का संरक्षण किया जा सके। इससे भूजल स्तर बेहतर होगा और भविष्य में जल संकट का सामना करने में मदद मिलेगी।
विधायक ललित चंद्राकर ने जल संचय की विभिन्न गतिविधियां संचालित करने कहा। पौध-रोपण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम चलाने, स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने, ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब, नदियों पर छोटे बांध निर्माण व नदियों के संरक्षण, फलदार पौधों के रोपण और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, जनपद सीईओ रूपेश पांडे, सरपंच जितेन्द्र सोनी, उपसरपंच पुष्पलता साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, चंदू देवांगन व प्रवीण यदु, विमला कामड़े, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पंच रोहनीकांत, करगाडीह सरपंच करण सेन, पाऊवारा सरपंच मीना यादव, बोरिगाराका सरपंच चुम्मन यादव सहित छबि साहू, कन्हैया साहू, विजय चंद्राकर, तारकेश्वर साहू, कविता सेन, हेमा साहू, सरस्वती साहू और गिरधर यादव व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!