Breaking News

समाज में एकता और अनुशासन का प्रतीक हैं खेल : विजय बघेल

  • सांसद खेल महोत्सव में हर वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट खेल  

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का तृतीय चरण संपन्न हुआ। सुराना कॉलेज मैदान, रविशंकर स्टेडियम व महात्मा गांधी स्कूल प्रांगण में आयोजित समारोह में युवाओं और खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।


समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं। खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक है। यह हमें हार-जीत से ऊपर उठकर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना देते हैं। सांसद ने कहा कि हमारे शहर के युवा खेलों के माध्यम से न केवल फिट रहना सीख रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का संदेश भी दे रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव शहर की खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देगा। हमारा लक्ष्य है कि हर गली-मोहल्ले में खेल का माहौल बने, बच्चे मोबाइल छोड़कर मैदान में समय बिताएं।


आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि खेलों से सपने खिलते हैं। यही सपने शहर की पहचान बनते हैं। नगर निगम खिलाडिय़ों को हरसंभव सुविधा देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि खेल भावना ही समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है। खेल हमें जोड़ते हैं, स्वस्थ रखते हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। सांसद खेल महोत्सव दुर्ग के युवाओं के लिए प्रेरणा और प्रगति का प्रतीक बनेगा।
महोत्सव में पार्षद सरिता चंद्राकर, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, पंकज साहू, अपर्णा मिश्रा, विकास दमाहे, प्रेरणा दुबे  सहित अधिकारी, कर्मचारी, खेल कोच व खिलाड़ी व बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।
खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं महात्मा गांधी स्कूल परिसर, सुराना कॉलेज खेल मैदान में आयोजित की गई। खेल महोत्सव के दौरान 9 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ी, 16 से 30 वर्ष तक के खिलाड़ी और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकल खेलों में 100 मी. और 400 मी दौड़, गेड़ी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, कुर्सी दौड़ और टीम खेल में बॉलीबॉल कबड्डी, खो-खो की प्रतियोगिताएं हुई।
प्रतियोगिताओं में योगासन ध्रुव राउत बालक, भौमिक देशमुख, अशिता सोनी, पूनम, कृष्णा घोष विजयी रहे। कबड्डी में युवराज ठाकुर टीम,  देविका साहू टीम, जीवेश ठाकुर टीम विजयी रहे। खो-खो में नीलकमल यादव टीम, सिया चौहान टीम, शीतल निषाद टीम, संगम विश्वकर्मा टीम विजयी रहे। सुरीली कुर्सी में भावना साहू जमुना तांडी विजयी रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!