Breaking News

विधानसभा में सत्र के दौरान बिल्ली की म्याऊं-म्याऊं सुनकर हंस पड़े मंत्री-विधायक

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में अनोखा वाकया देखने मिला। सत्र के दौरान जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ‘विजन डॉक्यूमेंट’ पर अपनी बात रख रहे थे। उसी समय अचानक म्याऊ म्याऊ की आवाज गूंजने लगी। दरअसल, सदन के भीतर एक बिल्ली आ गई थी।

सत्ता पक्ष की दीर्घा के ऊपर से अचानक आवाज सुनाई देने पर पहले भाजपा विधायकों को लगा कि किसी का मोबाइल रिंग कर रहा है, लेकिन जब आवाज दोबारा आई तो सभी चौंक गए। स्पीकर, मंत्री, विधायक और अधिकारी छत की ओर देखने लगे। जैसे-जैसे वित्त मंत्री का संबोधन आगे बढ़ रहा था, बिल्ली की आवाज भी बार-बार सुनाई दे रही थी। इस दृश्य को देखकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुस्कुरा उठे और उन्होंने वित्त मंत्री की ओर देखकर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। बिल्ली भटकते हुए विधानसभा भवन के भीतर पहुंच गई थी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!