Breaking News

दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 को

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस परिसर, राजभवन के बाजू सिविल लाइंस रायपुर में किया जा रहा है। इच्छुक मूक बधिर, श्रवण बधिर दिव्यांगजन आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक है। प्लेसमेंट कैम्प में फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा एक्सीक्यूटिव असिस्टेंट के 10 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित आवेदकों को स्कैनिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, पैकिंग, पीकिंग, शॉटिंग का कार्य करना होगा।
उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के समस्त इच्छुक मूकबधिर/ श्रवणबधिर दिव्यांगजन अपने सभी प्रमाण-पत्रों 10 वीं/12वीं/ स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के मूल व फोटो कॉपी की एक प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा कार्यालय में स्वागत-अभिनंदन

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!