द सीजी न्यूज
भिलाई। सेल-बीएसपी के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा प्रसिद्ध पाश्र्व गायक केकेजे येसुदास की 86 वीं जयंती व उनकी अमर संगीत विरासत के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शनिवार 27 दिसंबर को महात्मा गांधी कला मंदिर भिलाई में शाम 7 बजे से आयोजित होगा। सुप्रसिद्ध गायक पीटी उल्लास कुमार प्रस्तुति देंगे। हिंदी फिल्म संगीत कर्नाटक शास्त्रीय संगीत शास्त्रीय व अर्ध शास्त्रीय गायन में विशिष्ट दक्षता के लिए विख्यात उल्लास कुमार के साथ गायिकाएं अंजलि शुक्ला व गौतमी चक्रवर्ती भी मंच साझा करेंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal