Breaking News

धान खरीदी में गोलमाल – दो समिति प्रभारी सस्पेंड – रिकॉर्ड और स्टाक के आंकड़े अलग-अलग

द सीजी न्यूज

दुर्ग। धान खरीदी प्रक्रिया में भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिले में सेवा सहकारी समिति मर्यादित खिलोराकला में अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड से कुल 112.80 क्विंटल (282 बोरा) धान अधिक पाया गया। इसमें 72.40 क्विंटल मोटा धान और 40.40 क्विंटल सरना धान शामिल है।
इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हारपुरी के भौतिक सत्यापन में भी भारी विसंगति मिली। कुल 181 बोरा अतिरिक्त धान पाया गया और स्टॉक में मोटा धान (+437 बोरा) और सरना धान (-258 बोरा) के आंकड़ों में भारी अंतर देखा गया। इन दोनों केंद्रों पर धान की स्टेकिंग अव्यवस्थित पाई गई, जो शासन की धान खरीदी नीति का स्पष्ट उल्लंघन है।
इस घोर लापरवाही और छत्तीसगढ़ सेवा नियम के नियम के अंतर्गत ÓदुराचरणÓ की श्रेणी में आने वाले आचरण के कारण सक्षम प्राधिकारियों ने खिलोराकला के समिति प्रभारी देवदत्त पटेल और कन्हारपुरी के समिति प्रभारी सेवाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!