द सीजी न्यूज
भाजपा दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर विधानसभा के सदर गौरव पथ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सिकोला भाटा पटरी मंडल मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति और जिला प्रभारी नंदन जैन व जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से की गई है।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ने सदर गौरव पथ में मंडल उपाध्यक्ष मोहन बागुल, कुलेश्वर साहू, बसंती गायकवाड, पूनम यादव महामंत्री राकेश दुग्गड, राहुल सोनकर, मंत्री पदमा देवांगन कुंदन साहू सोनिया सोनी कोषाध्यक्ष पंकज बरडिया, सह कोषाध्यक्ष पंकज खारिया, कार्यालय मंत्री प्रेम जैन, सह कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा, मीडिया प्रभारी ईश्वर देवांगन मीडिया सह प्रभारी भावेश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी देव वर्मा, सह प्रभारी अमन गौतम, आईटी सेल प्रभारी हुम्मन देशमुख सह प्रभारी संजय नामदेव सहित मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल में मंडल उपाध्यक्ष संदीप भाटिया रोशनी साहू रेखा चंद्राकर रमणीक मेघननी, महामंत्री वीरेंद्र तन्ना महेश देवांगन, मंत्री राजेश शुक्ला, श्रद्धा सोनी, गिरीश यादव, वर्षा वर्मा, कोषाध्यक्ष कुणाल मेश्राम, सह कोषाध्यक्ष मन्नू दुबे, कार्यालय मंत्री शंकर यादव, सह कार्यालय मंत्री कमल सोनी, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सोनी मीडिया सह प्रभारी अनिल जैन, सोशल मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, सह प्रभारी सूर्य साहू, आईटी सेल प्रभारी अमित कुमार अग्ने, सह प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर सहित मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने सिकोला भाटा पटरी पार मंडल में मंडल उपाध्यक्ष बलराम यादव, अंजू यादव, योगेश अग्रवाल, भोला गंधर्व, महामंत्री मौसमी ताम्रकार, मन्नू साहू, मंत्री ममता गुरुंग, विजय बनोठे, अभिषेक सिंह, प्रभा ठाकुर, कोषाध्यक्ष यशवंत चंद्राकर, सह कोषाध्यक्ष राहुल साहू, कार्यालय मंत्री प्रवीण सेन, सह कार्यालय मंत्री सिरपति यादव, मीडिया प्रभारी धनंजय ठाकुर, मीडिया सह प्रभारी मंगेश भोकरे, सोशल मीडिया प्रभारी गुलाब निर्मलकर, सह प्रभारी यश सिंह, आईटी सेल प्रभारी दीपक सिंह राजपूत, सह प्रभारी राकेश सारथी सहित 25 सदस्यों की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के कार्य से निश्चित तौर पर जिला भाजपा संगठन का कार्य और बेहतर होगा। संगठन द्वारा समस्त कार्यों का निष्पादन सफलतम और निश्चित समय अवधि पर पूर्ण होगा। भारतीय जनता पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिलाने के लिए सेतु का तरह कार्य करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
