Breaking News

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी – कौशिक

  • अटल बिहारी वाजपेयी प्रखर वक्ता होने के साथ ही अंत्योदय के साधक थे – चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल स्मृति कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, पूर्व जिपं अध्यक्ष माया बेलचंदन, गिरेश साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल उपस्थित रहे। सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व विचारों को वरिष्ठ नेताओं ने रखा। उनके बताए हुए मार्ग को आत्मसात कर जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वाजपेयी भारतीय राजनीति में विकास और सुशासन के प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में समर्पित रहा। उन्होंने केंद्र में जनजाति कार्य मंत्रालय की स्थापना की, जिससे जनजाति समाज के सर्वांगीण उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जन्म शताब्दी केवल एक महान व्यक्तित्व की स्मृति नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की राजनीतिक, सांस्कृतिक मूल्यों की उज्जवल परंपरा का उत्सव है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया कि गठबंधन की राजनीति भी स्थिरता, संवेदनशीलता और राष्ट्रीयता के साथ सफलतापूर्वक संचालित की जा सकती है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का बोध कराया। पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से उन्होंने भारत की सामरिक शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया।
इस अवसर पर राहुल पंडित, रजनीश श्रीवास्तव, हेमंत सिन्हा, चंदू देवांगन, पुराण देशमुख, जयश्री राजपूत, एमआईसी मेंबर निलेश अग्रवाल, पार्षद सीमा साहू, गजेंद्री कोठारी, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, सरपंच भागवत पटेल, पूर्व सरपंच सुरेश साहू, देव प्रसाद साहू, पूनम सपहा, कांति लाल साहू, विनोद चंद्राकर, ताम्रध्वज साहू, अंचल यादव, विकास कुलश्रेष्ठ, चमन यादव, गिरीश शर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *