Breaking News

सेक्टर 8 पार्क में 11 जनवरी को ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जनवरी 2026 को सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत सुरक्षा के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने और सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 11 जनवरी को सुनीति उद्यान सेक्टर-8 पार्क में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिभागियों को ड्रॉइंग शीट सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। पेंटिंग के लिये आवश्यक सामग्री जैसे पेंसिल, वाटर कलर, ऑयल पेंट, क्रेयॉन कलर आदि प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता में चयनित प्रविष्टियों को नेहरू आर्ट गैलरी, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रदर्शनी में 19 से 23 जनवरी तक प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता को छात्र- छात्राओं के लिए कुल 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें नर्सरी, कक्षा 1 से 3, कक्षा 4 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और शारीरिक रूप से दिव्यांग (फिजिकली चैलेंज्ड) विद्यार्थी शामिल हैं।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!