Breaking News

अवैध ठेले व गुमटियों को हटाने निगम आयुक्त ने दिये सख्त निर्देश

  • आयुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण
  • राजेन्द्र पार्क चौक व बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को सुबह कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा सहित निगम अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का विजिट किया और मौके पर आवश्यक निर्देश दिए।
आयुक्त ने राजेन्द्र पार्क चौक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य को शीघ्र और व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने कहा। बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। राजेन्द्र पार्क क्षेत्र से अवैध ठेलों को हटाने और चर्च रोड पर गुमटी संचालकों द्वारा दुकानों को आगे तक बढ़ाकर अतिक्रमण करने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। अतिक्रमण तत्काल हटाने के आदेश दिए गए।
निगम आयुक्त ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए पं. रविशंकर स्टेडियम मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मार्ग की समुचित सफाई के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

Check Also

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा कार्यालय में स्वागत-अभिनंदन

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!