Breaking News

सांसद विजय बघेल ने किया प्रगति फाइन आर्ट एंड म्यूज़िक अकादमी का भव्य उद्घाटन  

द सीजी न्यूज

भिलाई। कैलाश नगर में प्रगति फाइन आर्ट एंड म्यूज़िक अकादमी का भव्य उद्घाटन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने किया। सांसद विजय बघेल ने अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अकादमी की डायरेक्टर अर्चना सेनगुप्ता ने सांसद विजय बघेल का स्वागत करते हुए स्वयं द्वारा निर्मित सुंदर चित्र की फोटो फ्रेम सांसद विजय बघेल को भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान अकादमी के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की आकर्षक प्रदर्शनी (एग्जीबिशन गैलरी) का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक कला प्रतिभा की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। सांसद विजय बघेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की चित्रकला की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि चित्रकला जैसे रचनात्मक माध्यम बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रदर्शनी के दौरान एक बाल कलाकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की चित्रकला की जानकारी दी गई। प्रगति फाइन आर्ट एंड म्यूज़िक अकादमी की संचालिका अर्चना सेनगुप्ता ने कहा कि सांसद विजय बघेल के आगमन से इस कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत सुंदर एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

चित्रकला प्रदर्शनी 14 जनवरी तक आम जनता के अवलोकन के लिये जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रगति वल्लभ, रूपाक्षी, सृष्टि, सौम्या, हरजीत कौर सहित सैकड़ों छात्र पालक उपस्थित रहे।

Check Also

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा कार्यालय में स्वागत-अभिनंदन

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!