Breaking News

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने भाजपा कार्यकर्ता जनजागरण अभियान में जुटेंगे : सुरेंद्र कौशिक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने जनजागरण का आव्हान किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अनुशासन के साथ पार्टी संगठन के कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोड़ा उपस्थित रहे। बैठक में विगत वर्ष संपन्न हुए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों में संगठनात्मक कार्यों के संपादन को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक में संगठन पदाधिकारीयों ने 1 साल की उपलब्धि भरे कार्यकाल पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर कौशिक ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर कार्य करती है। जनमानस को बताना है कि सामाजिक-आर्थिक विकास ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बनने के साथ ही चंद्रयान जैसी सफलता, मेक इन इंडिया जैसे कार्यों की जानकारी आम जन को देना है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए ‘आत्मनिर्भरता और जन-भागीदारी के लिए हमें समय-समय पर जन जागरण करना होगा
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन में हमेशा समन्वय अनुशासन में रहकर कार्य आवश्यक है। यह साल चुनौतियों भरा रहा। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से कई मील के पत्थर हासिल किए गए हैं। सभी कार्यकर्ता चरैवेति-चरैवेति मूल मंत्र के आधार पर कार्य करते हुए संगठन के समस्त कार्य को संपादन करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, राजीव पांडेय, गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, नवीन पवार, शैलेंद्र शेंडे, हिमा साहू, शैलेंद्री मंडावी, ओमप्रकाश सेन, ध्रुव सचदेव, सैयद आसिफ  अली, राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, हरीश चौहान, कौशल साहू, ब्रह्म भट्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, मोर्चा महामंत्रीगण उपस्थित रहे।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!