Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन विकासखंड पाटन का पुनर्गठन

 

द सीजी न्यूज

पाटन। शासकीय प्राथमिक पीएम शाला अखरा में पाटन विकासखड क्षेत्र के छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का पुंनर्गठन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, विशिष्ट अतिथि उप प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश चंद्राकर, विशेष अतिथि भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग, महेन्द्र कुमार साहू प्रांताध्यक्ष छग पंचायत सचिव संघ और विशेष अतिथि के रूप में केके धुरंधर संरक्षक छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड अध्यक्ष पवन कामड़़े, महेन्द्र वर्मा जिला सचिव और मोरध्वज वर्मा, प्राचार्य शासकीय उमा विद्यालय भिलाई 3 उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र साहू, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा ने की। संचालन छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन दुर्ग संभाग के महामंत्री चंचल द्विवेदी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के विकासखंड स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। प्रदीप कुमार वर्मा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय खिलेन्द्र कुमार साहू, हरिशंकर देवांगन, कोषाध्यक्ष शेषनारायण साहू, गौतम साहू सचिव, सुशील कुमार सह सचिव करुणा पटेल और दरबार सिंग साहू, मीडिया प्रभारी सलाहकार लक्ष्मीकांत तिवारी संगठन प्रभारी, पूर्णेश्वर यादव, ममता साहू, प्रवक्ताद्वय रोहित अहिर, तोरण कुमार साहू नियुक्त किये गये। चंचल द्विवेदी कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। यह जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव ने दी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!