Breaking News

संविदा लाइन कर्मचारियों की हड़ताल प्रतिबंधित : हड़ताली कर्मियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा 12 से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय सांकेतिक काम बंद हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन राजेंद्र प्रसाद ने पत्र जारी कर सांकेतिक हड़ताल को प्रतिबंधित किया है। पत्र में कहा गया है कि नियमों के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों को प्रदर्शन और हड़ताल सहित स्वीकृत होने के पूर्व अवकाश पर प्रस्थान करना प्रतिबंधित है। संविदा कर्मचारियों द्वारा ऐसा किये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पॉवर कंपनी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि विद्युत सेवा अत्यावश्यक सेवा में शामिल है और कार्य की निरंतरता को बनाए रखने व अपने कार्य क्षेत्र के अधीन शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु प्रस्तावित सांकेतिक हड़ताल की तिथियों में कार्य पर अनुपस्थित होने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!