Breaking News

पुख्ता सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर अलका के तेवर सख्त : नाली में मलबा डालने वाले से निगम ने वसूला जुर्माना

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आज सुबह महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 30 और 53 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, पार्षद सविता साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, गौतम साहू, अतिक्रमण विभाग चंदन शर्मा उपस्थित रहे।
महापौर व आयुक्त ने इंदिरा मार्केट पहुंचकर साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के बाद दुकानदार अगर दुकान का कचरा इधर-उधर या सड़कों पर फेंकते हुए पाए जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। इंदिरा मार्केट स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स के नीचे जलाराम चाट सेंटर के संचालक को कचरा न फेंकने की समझाईश दी गई।
सुलभ शौचालय के पीछे टू-व्हीलर पार्किंग सुनिश्चित करने और शौचालय के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए गए। महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 53, सड़क नंबर 6 का निरीक्षण भी किया। यहां मिली शिकायत के आधार पर महापौर ने नाली पाटकर मकान का मलबा नाली में डालने के कारण मकान मालिक से 5,000 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
सुपरवाइजर को नियमित रूप से नाली की सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन वार्डों से सफाई को लेकर ज्यादा शिकायतें मिल रही है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!