Breaking News

नेशनल जंबूरी में भ्रष्टाचार के विरोध में युवा कांग्रेस-एनएसयूआई ने निकाली रैली

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बालोद जिले में आयोजित नेशनल जंबूरी में भ्रष्टाचार के विरोध में आज युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस महासचिव मोहित वालदे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मार्केट से पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन में किये गए 10 करोड़ के भ्रष्टाचार के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि बिना टेंडर के निजी कंपनी को काम दिया गया है। नियमों की अनदेखी कर राशि का हस्तांतरण किया गया है। केंद्रीय स्तर पर आयोजन स्थल नवा रायपुर तय किया गया था। इसे बदल कर चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया है।
युवा कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाए। आयोजन में नियमों के विरुद्ध भ्रष्टाचार करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। रैली के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, कांग्रेस नेता आनंद कपूर ताम्रकार, सुमित घोष, एनी पीटर, आदित्य नारंग, अभिषेक जांगड़े, अली असगर, केडी देवांगन, तुषार कुमार, रोहन ताम्रकार, अमन सिंह, राहुल यादव, वेदांत शर्मा, ओम लहरी, यश ठाकुर, जय राणा, ऋषभ शुक्ला, कान्हा सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!