Breaking News

मंडई मेला के पोस्टर में फोटो नहीं छपी, नाराज युवक ने चाकू मारकर किया घायल

द सीजी न्यूज

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में आयोजित मंडई मेला के पोस्टर में फोटो न छपने से नाराज युवक ने आयोजन समिति के एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मेला समिति ने पोस्टर में फोटो छपवाने के लिए सदस्यों से 500-500 रुपए शुल्क और फोटो जमा कराने का नियम तय किया था।

मोहल्ले के तोरण निषाद ने न तो सदस्य शुल्क जमा किया और न ही फोटो दिया। इस वजह से उसका फोटो पोस्टर में प्रकाशित नहीं किया गया। 26 जनवरी की रात करीब 8.45 बजे शीतला मंदिर के पास गुप्ता किराना स्टोर के सामने इसी विषय पर विवाद हो गया। अपने घर जा रहे हेमंत वर्मा को तोरण निषाद ने रोका और पोस्टर में फोटो न छापने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए धारदार चाकू निकालकर हेमंत के बाएं सीने और पेट पर वार कर दिया। हमले में हेमंत के सीने और पेट के निचले हिस्से में चोट आई है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!