Breaking News

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- अविमुक्तेश्वरानंद तामझाम के कारण रोके गए

  • विवाद को गलत तरीके से पेश किया गया

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ गोवर्धन मठ, पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर कहा कि उन्हें स्नान के लिए नहीं रोका गया था, बल्कि वहां अत्यधिक तामझाम और अव्यवस्था के कारण उन्हें रोका गया। दुर्ग आगमन के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया गया।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती बुधवार को दुर्ग पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत दुर्ग आए हैं। वे यहां भक्तों से मिलेंगे और आध्यात्मिक ज्ञान पर प्रवचन देंगे।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!