Breaking News

धान खरीदी में अनियमितता : सहकारिता विस्तार अधिकारी सस्पेंड

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने धान खरीदी में अनियमितता के मामले में सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं धमधा के सहकारिता विस्तार अधिकारी प्रजय सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सोनी का मुख्यालय कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग निर्धारित किया गया है।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित ठेंगाभांट के उपार्जन केन्द्र ठेंगाभांट में धान खरीदी के दौरान अनियमितता की जांच तहसीलदार ने की थी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार उपार्जन केन्द्र ठेंगाभांट के जांच में 682 बैग अनाधिकृत रूप से भंडारित पाया गया। प्रकरण में किसानों ने शपथपूर्वक लिखित कथनों में बताया है कि किसानों द्वारा प्रदान किये गये धान के बाद शेष लिमिट में प्रजय सोनी व समिति के कर्मचारियों/पदाधिकारियों ने मिलकर समायोजन कराया जा रहा था।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित ठेंगाभांट के उपार्जन केन्द्र ठेंगाभांट में धान खरीदी के दौरान घोर अनियमितता के प्रकरण में प्रजय सोनी का समिति के कर्मचारियों/पदाधिकारियों के साथ संलिप्तता दिखने पर कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी सिंह ने प्रजय सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!