दुर्ग। केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आज शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक स्टेशन रोड सहित कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास व इंदिरा मार्केट में बीटी रिनीवल (डामरीकरण) कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड 30 इंदिरा मार्केट में बीटी (डामरीकरण) रिनीवल कार्य का भूमिपूजन करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि इस कार्य से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।
कुल 90.14 लाख की लागत से शिवम मॉल से सर्किट हाउस तक 2.155 किमी और कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर 0.485 किमी सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। गजेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की मांग और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है। शहर के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली, भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, जिससे शहर को विकसित बनाया जा सके।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, विनोद अरोरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, पार्षद शशि द्वारिका साहू, सरिता चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गुड्डू यादव, कांशीराम कोसरे, गुलाब वर्मा, गोविन्द देवांगन, जीतू महोबिया, आशीष चंद्राकर, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, संजय अग्रवाल, सरस निर्मलकर उपस्थित रहे।
Check Also
हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार
द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal