भिलाई। जयंती स्टेडियम के पास बुधवार को शाम के समय गैस से भरा बड़ा बैलून फटने से दो बच्चों समेत उनकी मां झुलस गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जयंती स्टेडियम के पास स्थित एक बार में गैस से भरा बड़ा बैलून सजावट के लिए रखा गया था। अचानक तेज धमाके के साथ बैलून फट गया। आसपास से गुजर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में इशांत वर्मा (14), पूर्वी वर्मा (10) और लेखिन बाई (36) गंभीर रूप से झुलस गए। लेखिन बाई पति कमलेश्वर वर्मा और उनकी बेटी पूर्वी वर्मा 15 से 20 प्रतिशत तक झुलसी है, जबकि बेटा इशांत वर्मा लगभग 35 प्रतिशत तक झुलस गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत स्थिर है। इशांत के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Check Also
नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी
द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal