Breaking News

गंदी जगह पर मिड-डे मील परोसा, स्कूल से शिक्षक गायब, तीन हेड मास्टर सहित 21 को नोटिस

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने जिले के दुर्ग और पाटन विकासखण्ड के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालाजी नगर खुर्सीपार के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को गंदे स्थान पर मध्यान्ह भोजन परोसा जा रहा था। परिसर में गंदगी के बीच छात्र-छात्राएं भोजन कर रहे थे। यहां कोई भी शिक्षक देखभाल के लिए नहीं थे। इस मामले में प्रधानपाठक मीनूलाल को नोटिस जारी किया गया है।
शासकीय उ. मा. वि. सेक्टर-11 जोन-2 खुर्सीपार के निरीक्षण के दौरान संस्था के कई कर्मचारी 10 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। स्कूल न पहुंचने वालों में हेमन्त कुमार बघेल व्याख्याता एलबी, नाजनी व्या. एलबी, रिंकी शर्मा व्या. एलबी, हरिशचन्द्र वर्मा व्या एल.बी., डा. दीप्ति सिंह गहरवार व्या एल.बी., अनिता बर्वे व्या., किरण एक्का व्या., पदमा साहू व्या. से. नि., संतगाम यादव व्या. एल.बी., चंचल ठाकुर सहा. शिक्षक विज्ञान, एम.एल. देवांगन स. शि. विज्ञान, टी. नेहा नायडू, सहा. ग्रेड 2, मिलाप सिंह राजपूत सहायक ग्रेड-3, विजेन्द्र चौहान स.ग्रे. 3, उमेश कुमार दिल्लीवार शिक्षक निर्धारित समय तक स्कूल में उपस्थित नहीं हुए थे। इन शिक्षकों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई-3 में मीनू के अनुसार छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन का लाभ देने और साफ -सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिये गए। प्राथमिक शाला जरवाय में निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन का नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये गए।
शास. उ. मा. वि. जरवाय के निरीक्षण के दौरान हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही, छमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थियों को सीमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने और प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिये गए।
सेजेस पुरैना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कमजोर बच्चों को चिन्हांकित कर विशेष कार्य योजना और 5 वर्ष के प्रश्न बैंक का नियमित अध्यापन कार्य कराने के निर्देश दिये गए।

शासकीय हाईस्कूल सोमनी के निरीक्षण के दौरान पूनम बघेल रजिस्टर में हस्ताक्षर करके विद्यालय में मौजूद नहीं थी। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक / माध्यमिक शाला सोमनी के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8 वीं के बच्चों में कक्षा अनुरूप योग्यता का अभाव, हिन्दी/अंग्रेजी में धारा प्रवाह वाचन के अभाव के साथ 8 वीं तक के बच्चों को पहाड़ा का ज्ञान नही था। इस मामले में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक को नोटिस जारी किया गया।
प्राथमिक / माध्यमिक शाला सिरसाकला के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 11 कमरे मौजूद होने के बावजूद विद्यालय दो शिफट में संचालित हो रहा था। 3 कमरे बंद पाए गए। तीनो कमरों को शाला संचालन योग्य पाया गया। इस संबंध में संबंधित प्राथमिक/ माध्यमिक के संस्था प्रमुख और सीएसी सिरसाकला को नोटिस जारी किया गया। इसी संस्था से अनीता सिंह और अनीता चौधरी शाला समय के बाद देर से शाला पहुंची। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 5 वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल कराने, तिमाही, छमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सीमित पाठ्यकम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने और प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिये गए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!