Breaking News

क्रास कंट्री दौड़ : राजनांदगांव की बेटियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल पर जमाया कब्जा

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राजनांदगांव की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कुल 10 किलोमीटर दौड़ में भगवती यादव ने 40 :10.23 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। निशा साहू ने 41:20.04 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता। साक्षी यादव ने 43:11.45 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया।
तीनों खिलाडिय़ों को कोच आर कामता प्रसाद यादव ने प्रशिक्षित किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता कर्नाटक में होगी। खिलाड़ी 20 फरवरी को कर्नाटक के लिए रवाना होगी।
तीनों खिलाडिय़ों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!