Breaking News

नशे का अवैध व्यापार करने पर पुलिस की 35 टीमो ने दी दबिश : गोगो पेपर-हुक्का फ्लेवर समेत 2 लाख का सामान जब्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पुलिस ने बुधवार को रात भर पूरे शहर में नशे के अवैध व्यापार के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर 35 से अधिक पुलिस टीमों का गठन कर कई इलाकों में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान गांजा सेवन में इस्तेमाल होने वाले ‘गोगो/रोलिंग पेपर, चिलम, हुक्का फ्लेवर और प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की गई।
पुलिस को खबर मिली थी कि दुर्ग शहर के कई पान ठेले, गुमटियां और डेली नीड्स दुकानों पर नशीली सामग्री खुलेआम बेची जा रही थी। संयुक्त टीमों ने तलाशी लेकर करीब 2 लाख का सामान बरामद किया। पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर नशे से जुड़ी सामग्री बेचने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने यह भी बताया कि जब्त सामग्री की सप्लाई चेन से संबंधित जानकारी मिल गई है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ  आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई के दौरान मोहन नगर क्षेत्र से 8, स्मृति नगर से 5, नेवई से 2 और दुर्ग क्षेत्र से 1 दुकान, ठेला चिन्हित किया गया। पुलिस ने कुल 17 आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की है। इनमें अभिनंदन सिंह, सौरभ गहलोत, चित्रांश साहू उर्फ सोनू, विजेश बारवे, देवेन्द्र भोसले, शंकर लाल बंछोर, संजय कुमार बडानी, लोकेश साहू, कुशाल प्रजापति, अर्जुन यादव, राजकुमार महोबिया, राजेश द्विवेदी, मनोज चौहान, त्रिवेणी साहू, लक्की चंदानी, भगवान साहू और विमल जसवानी शामिल हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!