Breaking News

सेवा ही संकल्प’ अभियान से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है : यशवंत जैन

  • यह अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा – गजेंद्र यादव

THE CG NEWS

दुर्ग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय-प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कार्यक्रम के जिला समन्वयक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, जिला महामंत्री दिलीप साहू, कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला महामंत्री भाजपा विनोद अरोरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन मंचासीन रहे.

कार्यशाला के मुख्य वक्ता यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव असम्भव को सम्भव कर दिखाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भूकम्प की त्रासदी झेल चुके गुजरात का पुनरुत्थान है। उन्होंने गुजरात को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में स्थापित कर एक मिसाल पेश की, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। देश की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री ने भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। ‘मेक इन इंडिया‘ की सफलता और 24 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना धरातल पर दिख रहे बदलाव का प्रमाण है।

आज देश में विश्वस्तरीय रेलवे, अत्याधुनिक हवाई अड्डे और मजबूत राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की नीतियों के केंद्र में महिला सशक्तीकरण रहा है। जन-धन खातों के जरिए सीधे लाभ, राशन कार्ड में महिला को परिवार का मुखिया बनाना और तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाकर महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति का साहसिक कदम हो या भव्य राम मंदिर निर्माण के दशकों पुराने संकल्प की सिद्धि, सरकार ने देश की आस्था और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के ऐतिहासिक कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी अभियानों का विवरण साझा किया। कैबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि यह अभियान मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा। इसमें हर गाँव, शहर, बूथ और परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने माहभर चलने वाले इस अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर हर परिवार दीप प्रज्जवलन कर प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा समर्पण के प्रति आभार प्रकट करेगा और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लेगा।

25 करोड़ बच्चों के सपनों के भारत के तहत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता के तहत देशभर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छात्रों के लिए मोदी सरकार के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर भाषण व ड्राइंग प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी जल जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान जिसके तहत 25 सेवा गतिविधियां, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  और नागरिकों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस ‘सेवा महाभियान’ से जुड़कर  25 वर्षों के सेवा कार्यों में से एक कार्य चुनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि पार्टी हर साल ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती रही है, लेकिन इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और व्यापक होगा। आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं, उनका मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना रहा है। आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर), आंगनबाड़ी सम्मान, सपनों का भारत प्रतियोगिता, सेवा ज्योति यात्रा (7 अक्टूबर), जन-जल सेवा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए है।
विधायक एवं कार्यक्रम के जिला समन्वयक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद अरोरा व आभार जिला महामंत्री दिलीप साहू ने माना। कार्यशाला मे उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,राजीव पांडेय, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, नीलेश अग्रवाल, सैयद आसिफ अली, नितेश साहू, रितेश शर्मा, लोकमणी चंद्राकर, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, संजय सेंगर, जितेंद्र सिंह राजपूत, उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, मदन बढई, राजेश राजपूत, विक्रम सिंह ठाकुर संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, अजय तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, राजू जंघेल, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, एल्डरमैन गौरव शर्मा अमित पटेल, नवीन साहू, राकेश दुग्गड, वीरेंद्र तन्ना उपस्थित रहे.

Check Also

जलकुंभी से पटा तालाब, महापौर ने तत्काल सफाई के दिए निर्देश

महापौर अलका बाघमार व आयुक्त लीना कोसम ने वार्ड 39 व 38 का किया निरीक्षण, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!