Breaking News

जलकुंभी से पटा तालाब, महापौर ने तत्काल सफाई के दिए निर्देश

  • महापौर अलका बाघमार व आयुक्त लीना कोसम ने वार्ड 39 व 38 का किया निरीक्षण, नागरिकों की समस्याएं सुनीं

THE CG NEWS

दुर्ग आज महापौर अलका बाघमार व निगम आयुक्त लीना कोसम ने एमआईसी सदस्यों व निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 39 बैधनाथ पारा स्थित तालाब तथा वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद गुलाब वर्मा, रामचंद्र सेन, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सुरेश केवलानी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता विकास दमाहे, कुणाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद गुलाब वर्मा व वार्डवासियों द्वारा महापौर अलका बाघमार से मुलाकात कर बैधनाथ पारा स्थित तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैलने तथा लंबे समय से सफाई नहीं होने की शिकायत की गई थी। नागरिकों ने बताया कि जलकुंभी सड़ने के कारण तालाब के आसपास दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तालाब में फैली जलकुंभी को तत्काल हटाने तथा तालाब की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। महापौर ने निजी तालाब की अव्यवस्था पर मालिक को तलब किया।

महापौर व आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों तथा ठेकेदार को निर्देशित किया कि नाली निर्माण के दौरान उचित स्लोप का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नाली में पानी का जमाव न हो और पानी का निकास सुचारू रूप से हो सके।

आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि निगम क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।

Check Also

सेवा ही संकल्प’ अभियान से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है : यशवंत जैन

यह अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा – गजेंद्र यादव THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!